शिक्षकों की काउंसलिंग आज मथुरा
उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के क्रम में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान/गणित विषय के सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत जनपद के लिए आवंटित 3 याचियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन सभी अभ्यर्थियों की मूल शैक्षिक, प्रशिक्षण व अन्य प्रमाण पत्रों की काउंसलिंग आज सुबह 10:30 बजे से बीएसए कार्यालय में होगी।
आवंटित अभ्यर्थियों में सपना वाष्णेय, राहुल कुमार और सुभाष चंद शामिल हैं।
इसी भर्ती से जुड़े जिन याचियों ने बीते 2 मई 2026 को अभिलेखीय काउंसलिंग कराई थी, उनके पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची बीएसए कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
पात्र अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे विद्यालय आवंटन किया जाएगा।

Post a Comment