प्रशिक्षण के लिए जिले से चार संदर्भदाता नामित, मथुरा
निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षामित्रों को दिए जाने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
लखनऊ में आयोजित होने वाले 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए बीएसए की ओर से जनपद से चार संदर्भदाताओं (प्रतिभागियों) की सूची महानिदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश को भेज दी गई है।
लखनऊ में 22 से 26 जून तक आयोजित एफएलएन तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण में दिगंबर सिंह, शिव कुमार, गिरीश कौशिक व प्रीति भटनागर को नामित किया गया है।

Post a Comment