पहले किया आवेदन, अब करा रहे निरस्त, उहापोह में शिक्षक





लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए इस समय तबादला प्रक्रिया चल रही है। किंतु इसमें काफी बाध्यता होने से शिक्षक काफी उहापोह में हैं।

उहापोह में शिक्षक

सबसे ज्यादा परेशान पति-पत्नी (दोनों शिक्षक) वाले दंपति हैं। यही वजह है कि उन्होंने पहले तो आवेदन कर दिया लेकिन अब जोर-जुगाड़ करके अपना आवेदन वापस ले रहे हैं।

तबादले में एक बिंदु यह है कि ऐसे शिक्षक जो पति-पत्नी दोनों विभाग में शिक्षक हैं, इनके एक जगह तबादले किए जाएंगे लेकिन जहां पर शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा। शासनादेश में इसे लेकर काफी स्पष्टता थी लेकिन जब विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी किया तो इसमें कुछ कमी रह गई।

इसी वजह से काफी संख्या में शिक्षक हर दिन बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं।

शिक्षकों को यह उम्मीद थी कि वह अपने परिवार के पास पहुंच जाएंगे, लेकिन नियम के अनुसार जहां शिक्षक-छात्र अनुपात न्यून होगा, वहां दंपति में से किसी का भी तबादला किया जा सकेगा।