जुलाई के बाद जारी हो सकता है 37,200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जुलाई माह के बाद 37,200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। इसमें बेसिक, माध्यमिक और उच्च एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पद शामिल हैं। आयोग के ई-अधियाचन पोर्टल पर रिक्तियों का अधियाचन मिलना शुरू हो गया है।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को 2107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों का अधियाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इससे पहले 111 प्राचार्य पदों के लिए भी अधियाचन अपलोड किया जा चुका था।
अधियाचन की स्थिति
एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न पदों के लिए करीब 24 हजार रिक्त पदों के अधियाचन की फीडिंग करने के बाद इसे आयोग के पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल से अनुमति मांगी गई है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में अनुमति मिलने के बाद ई-अधियाचन अपलोड हो जाएगा।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के 11 हजार पदों का अधियाचन पिछले माह ही आयोग को भेजा जा चुका है। इसकी फीडिंग का कार्य तेजी से निदेशालय में चल रहा है।
प्राथमिक, माध्यमिक और एडेड महाविद्यालयों में भर्तियों की उम्मीदें बढ़ीं
उम्मीद है कि कुल 37,200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जुलाई के बाद जारी हो सकता है। इसमें प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक और एडेड महाविद्यालयों के पद शामिल होंगे। सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार के अनुसार, अधियाचन प्राप्त होते ही उनका परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विद्यालयों में प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, प्रवक्ता आदि के करीब 24 हजार पदों के लिए अधियाचन जल्द ही अपलोड होने की संभावना है।
बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र में लगभग 11 हजार पदों के लिए अधियाचन पिछले माह ऑफलाइन भेजा गया था।
प्रदेश में संचालित 330 से अधिक एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पद रिक्त हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन संख्या 51 वर्ष 2022 के तहत 1017 पदों पर चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. बी.एल. शर्मा के अनुसार, 2107 सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों का अधियाचन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इससे पहले 111 प्राचार्य पदों का अधियाचन भी अपलोड किया जा चुका है।
शिक्षा सेवा चयन आयोग
✅ TGT (सहायक अध्यापक) – लगभग 18,000 पद
✅ PGT (प्रवक्ता) – लगभग 3,000 पद (B.Ed. अनिवार्य)
✅ प्रधानाचार्य (हाईस्कूल/इंटर कॉलेज) – लगभग 2,500 पद
✅ प्राथमिक शिक्षक (बेसिक शिक्षा विभाग) – 11,508 पद का अधियाचन प्राप्त
✅ ग्रामीण क्षेत्र शिक्षक भर्ती – अधियाचन मिलते ही प्रक्रिया शुरू, कुल मिलाकर लगभग 55,000 शिक्षक भर्ती की संभावना
✅ एडेड डिग्री कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर – 2,107 पद
✅ एडेड डिग्री कॉलेज प्राचार्य – 111 पद
🗓️ एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न पदों के लिए करीब 24 हजार रिक्त पदों का अधियाचन फीडिंग के बाद आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा से अनुमति मांगी गई है। उम्मीद है कि 2–3 दिन में अनुमति मिलने के बाद ई-अधियाचन अपलोड हो जाएगा।
⚠️ नोट: यह जानकारी आयोग के सदस्य योगेंद्र नाथ सिंह ने बताया है

Post a Comment