EL पर सचिव परिषद का जवाब

 



🔥उपार्जित अवकाश (EL) के संबंध में सचिव महोदय का आईजीआरएस पर दिया गया जवाब…
            
उत्तरप्रदेश में चली जनगणना हुई समाप्त ।इस बीच जिन भी प्रदेशों में शिक्षक द्वारा ग्रीष्मावकाश अवधि में जनगणना जैसा राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया उन सभी प्रदेशों में लगभग किसी ना किसी प्रकार से अवकाश की स्वीकृति दी जा चुकी है साथ ही उ प्र के भी माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को अवकाश हेतु प्रक्रिया शासन में विचाराधीन है जबकि बेसिक के शिक्षकों को भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा निर्गत नवीनतम आदेश संख्या 6049/24-25 दिनांक 30/9/24 में ग्रीष्मावकाश की अवधि में किए गए कार्य के बदले EL दिए जाने का प्रावधान स्पष्ट उल्लेखित किया गया है।

       किसी भी प्रकार के राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक शिक्षक आगे आकर अपना सर्वोत्तम योगदान देते हुए सेवा देता है अस्तु शीघ्र ही शिक्षकों को EL प्रदान करते हुए उनका भी कल्याण किया जाना चाहिए।