20 मई से 20 जून तक विद्यालय बन्द रहेंगे।




 20 मई से 20 जून तक विद्यालय बन्द रहेंगे।


21 जून को योग दिवस छात्र-शिक्षक मिलकर मनाएंगे।


22 जून से 24 जून  तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।


25 जून से बच्चे स्कूल आएंगे।

👉 सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।



👉 प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास सुनिश्चित किया जाए।


👉 प्रत्येक वर्ष दिनांक 22, 23 एवं 24 जून, 2026 को सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक तैयारी / प्रबंधन जैसे लेसन प्लान बनाना, मिड डे मील की तैयारी, पाठ्य पुस्तक की तैयारी आदि सभी कार्यों को सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि जब छात्र-छात्राएं 25 जून को विद्यालय में आयें तो उनका नियमित पठन-पाठन शुरू हो सके।